19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास।

सात्विक-चिराग की स्टार भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन 2022 में पुरुष युगल फाइनल में जीतकर इतिहास रच दिया। 1983 के बाद पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन में पुरुष युगल का खिताब जीता है।

चिराग महाराष्‍ट्र के रहने वाले हैं तो रंकीरेड्डी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों ने मिलकर अब तक 11 खिताब अपने नाम किए हैं। दोनों के साथ आने की कहानी भी बहुत दिलचस्‍प है। भारतीय डबल्‍स टीम के पूर्व कोच मलेशिया के तान किम हर ने दोनों की जोड़ी बनाई है। शुरू में इन दोनों को काफी दिक्कत हुई थी। दोनों अलग-अलग राज्य से थे, तो भाषा में दिक्कत आती थी। सात्विक को तेलुगु आती थी और वे केवल 50 फीसदी हिंदी ही बोल सकते थे, इसलिए वह ज्यादा बोलते नहीं थे तो चिराग ने उन्‍हें शर्मीला लड़का समझ लिया।

satwik and chirag

अपने पहले तीन टूर्नामेंट में दोनों पहले ही बाहर हो गए थे। इसके बाद इनके कोच ने दोनों को कहा, अगर बात नहीं बन रही है तो दोनों अलग हो सकते हैं। लेकिन उसके बाद दोनों के बीच में धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। अब दोनों की दोस्ती इतनी अच्छी हो गई है, कि दोनों ने साथ में कई खिताब जीत लिए हैं। दोनों एक दूसरे के बारे में कई सारी बातें भी बताते हैं।

BEGLOBAL
satwik and chirag

चिराग कहते हैं, कि शुरुआत में उन्‍हें सात्विक की बहुत काफी चिंता होती थी, क्‍योंकि वह‍ भारतीय खाने के अलावा कुछ नहीं खाते थे। सात्विक को आलू, चावल और चिकन बिरयानी बहुत पसंद है। सात्विक का कहना है कि अगर उन्‍हें अच्‍छा खाना मिलता है तो वे अच्‍छा खेलते हैं।

वहीं, सात्विक बताते हैं कि, चिराग का जनरल नॉलेज बहुत कमाल का है, उन्हें हर चीज़ के बारे में पता होता है। वह किसी शो को बार-बार देखते हैं, तो एक ही चुटकुले पर बार-बार हंसते रहते हैं। इसलिए वह चिराग को मिनी गूगल कह कर बुलाते हैं। दोनों की दोस्ती ही है, जो इन्होंने इतने खिताब अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़े भारत के पहले ‘Golden Boy’, अभिनव बिंद्रा का ‘शूटिंग’ का सफर

ये भी पढ़े शुक्रिया झूलन गोस्वामी : झूलन गोस्वामी का क्रिकेट करियर हुआ खत्म, जाने इनके रिकॉर्ड के बारे में।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL