घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाने से मिलते है कई लाभ 

हर व्यक्ति अपने घर को खुशहाल बनाने के लिए दिन रात मेहनत करता है परंतु इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पाता है।  

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्व होता है घर में रखी हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध घर के वास्तु से होता है।  

हिंदू धर्म में लक्ष्मी माता को सुख, समृद्ध और धन की देवी कहां जाता है।  

हम उनके चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाते है तो उस घर में धन का प्रवाह बना रहता है और सुख-समृद्धि भी सदैव बनी रहती है। 

आप ने बहुत से मंदिरों में स्वास्तिक या फिर ऊँ लिखा हुआ देखा होगा इन्हें लगना शुभ माना जाता है। 

लक्ष्मी चरण चिह्न मुख्य द्वार पर तभी लगाए जब आप उसकी रोज साफ सफाई कर सकें।