35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजू श्रीवास्तव निधन: अभिनेता ने 42 दिन तक लड़ी मौत से जंग, 58 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस

फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज बुधवार को निधन हो गया है। उन्हें 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। वो 58 साल के थे। उन्हें दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां उन्होंने ने 42 दिन तक मौत से जंग लड़ी थी.आखिरकार उनका निधन हो गया।

राजू श्रीवास्तव की हालत हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के बाद से ही नाजुक बनी हई थी। उन्हें पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था,फिर तबीयत में कोई सुधार नहीं होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, गृह मंत्री अमित शाह, अखिलेश यादव आदि बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

BEGLOBAL

आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। उन्हें कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से पहचान मिली थी। उन्होंने1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं।

लम्बा चला था संघर्ष

80 के दशक में राजू श्रीवास्तव ने मनोरंजन की दुनिया में संघर्ष करना शुरू किया था, लेकिन उनको पहचान नहीं मिल रही थी। बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की फिल्म तेजाब से राजू श्रीवास्तव ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। लेकिन फिर भी उनका संघर्ष खत्म नहीं हुआ था। फिर साल 2005 आया और वहां से राजू श्रीवास्तव की किस्मत बदली। इसी साल शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉमेडी के हुनर से सबका दिल जीता और वो गजोधर भैय्या के रूप में मशहूर हो गए थे।

ये भी पढ़े – अक्किनेनी नागेश्वर राव जयंती: नागार्जुन ने अपने दिवंगत पिता और अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव को उनकी 99वीं जयंती पर किया याद

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL