एक किसान ने धान के पौधे का चित्र बनाकर अपने माता-पिता को दी श्रद्धांजलि !

भारत में कलाकारों की कमी नहीं है। एक से बढ़ कर एक कलाकार हैं। कहीं मिट्टी के बर्तन हाथ से बनाए जाते हैं, तो कहीं घर घर में संगीत जैसे हुनर हैं। 

चांद पर जाना हो या खेती करना, भारत किसी से कम नहीं हैं। ऐसे ही एक और किसान हैं। जिन्होंने कमाल कर दिखाया है।

उन्होंने अपने माता-पिता को खास श्रद्धांजलि दी है।

एक किसान ने अपने माता-प‍िता की ऐसी तस्वीर बनाई है जिसे केवल आसमान से या ड्रोन के लेंस से ही देखा जा सकता है।

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के चिंतालूर गांव के रहने वाले किसान गंगाराम चिन्नी कृष्णुडु ने अपनी जमीन की फसल पर अपने माता-पिता की तस्वीर बनाई है।

 जब वह 21 साल के थे तब उनके माता-पिता का निधन हो गया था। उन्होंने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनकी तस्वीर बनाई है।

इसके अलावा उन्होंने पहले भी बहुत अल अलग मुकाम हासिल किए है।