35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Prachi Desai Birthday: पढ़ाई छोड़ 17 साल की उम्र में करने लगीं एक्टिंग, ऐसे मिली थी पहचान

प्राची देसाई एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करती हैं। उन्होंने ज़ी टीवी के सिरीयल ‘कसम से’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 2008 की फिल्म रॉक ऑन से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उनकी अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में लाइफ पार्टनर (2009), वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010), बोल बच्चन (2012) और आई, मी और मैं (2013) आदि शामिल हैं। वह एंडोर्सर की ब्रांड एंबेसडर और भारत में गोवा पर्यटन और न्यूट्रोजेना उत्पादों का चेहरा भी हैं। इसके साथ-साथ प्राची लक्स लाइरा की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 सूरत, गुजरात में निरंजन देसाई और अमीता देसाई के घर हुआ था। उनकी एक बहन है जिसका नाम ईशा देसाई है। देसाई ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी में अध्ययन किया और सूरत में नौवीं कक्षा तक अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज में अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। अप्रैल 2021 में एक साक्षात्कार के दौरान प्राची देसाई ने एक बड़ी फिल्म के लिए अपने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बात की थी।

प्राची देसाई 12 सितंबर को अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। प्राची ने 17 साल की उम्र में बतौर एक्टर टेलीविजन सीरियलों में काम करना और मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। जिसके चलते प्राची अपनी कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाई थीं। क्योंकि शूटिंग के बाद उनकी लिए पढ़ाई के लिए समय नहीं बचता था।

BEGLOBAL

प्राची को अपने पहले टीवी शो कसम से ही काफी पहचान मिली थी। ये शो 2006 में आया था। इस शो में प्राची ने बानी दीक्षित का किरदार निभाया था। इस शो के खत्म होने के बाद डांस रियलटी शो झलक दिखला जा 2 की प्राची विनर रही थी।

प्राची को इस शो के बाद बॉलीवुड से कई ऑफर मिले। जिसके बाद उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन से फिल्मों में डेब्यू किया था। प्राची पार्टनर, रॉक ऑन 2, तेरी मेरी कहानी, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, अजहर, पुलिस गिरी और आई मी और मैं आदि फिल्मों में काम कर चुकी है। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के लिए प्राची को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का आईफा अवॉर्ड मिला था।

ये भी पढ़े – Bigg Boss 16 का प्रोमो हुआ रिलीज, सलमान खान इस अंदाज में आए नजर, जानिए नए सीजन में क्या होगा खास ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL