33.1 C
Delhi
Tuesday, April 1, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुलेटप्रूफ गाड़ी के बाद सलमान खान को मिला गन लाइसेंस, लॉरेंस बिश्नोई ने दी है जान से मारने की धमकी….

पंजाब के मनसा के पास 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जून की शुरुआत में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने हाल ही में बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। कथित तौर पर सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में दो हस्ताक्षरकर्ता थे। G.B और L.B- जिनकी व्याख्या लॉरेंस बिश्नोई के रूप में की गई है, जिसने 2018 में भी सलमान को धमकी दी थी।

सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद सलमान मुंबई पुलिस के ऑफिस पहुंचे थे। दरअसल वो गन लाइसेंस के लिए मुंबई पुलिस के ऑफिस गए थे। सलमान भी अपने और सलीम खान की सुरक्षा के लिए एलर्ट हो गए है। उन्होंने हाल ही में बुलेटप्रूफ कार खरीदी है। सलमान खान की सिक्यॉरिटी भी बढ़ा दी गई। अब सलमान बुलेटप्रूफ गाड़ी में चल रहे हैं। अब मुंबई पुलिस ने उन्हें हथियार क लाइसेंस भी दे दिया है। अब दबंग खान अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकेंगे।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.अब लॉरेंस ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी।. पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस ने बताया है कि करीब दो साल पहले उसने सलमान खान के घर की रेकी भी करवाई थी। उसकी हत्या की पूरी तैयारी भी हो गई थी।

BEGLOBAL

आपको बता दें कि सलमान खान और सलीम खान को मिले धमकी भरे पत्र में लिखा था कि, ‘तुम्हारा भी सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल होगा’

जिसके बाद से मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। हाल ही में सलमान खान ने इस गन लाइसेंस के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। अब उन्हें लाइसेंस इशू कर दिया गया है। सलमान खान अब वाइट कलर की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में हथियारबंद सिक्यॉरिटी गार्ड्स के साथ चलते हैं।

ये भी पढ़े – स्टार्क ट्रेक अभिनेत्री निकेल निकोल्स का 89 वर्ष की आयु में हुआ निधन, जे.जे. अब्राम ने श्रद्धांजलि अर्पित करें

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL