19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाहौर में तीसरी बार तोड़ी गई महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा, TLP से जुड़े शख्स पर आरोप

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लाहौर में लगी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति कांसे से बने हुई है। मूर्ति को जून 2019 में लगाया गया था। इस मूर्ति में महाराजा रणजीत सिंह घोड़े पर बैठे हुए हैं और एक हाथ में तलवार लिए हुए दिख रहे हैं। महाराजा रणजीत सिंह सिखों के परिधान में बैठे दिखते हैं। यह मुर्ति पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की निशानियां तक कट्टरपंथी संगठनों के निशानों पर रहती हैं।

आपको बता दें बीते साल दिसंबर में मशहूर लाहौर किले में स्थापित महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति पर एक युवक ने हमला किया था। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर से हमला किया गया। आरोप है कि यह हमला देश में प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक कट्टर इस्लामिक संगठन ने किया है।

खबरों के मुताबिक, इस मूर्ति पर यह तीसरा हमला है और इसे TLP के लोगों ने अंजाम दिया है। हालांकि, उनकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। सामने आए सोशल मीडिया वीडियोज में दिखाया गया है कि संदिग्ध हमलावर ने हाथ से ही मूर्ति पर हमला किया और इसके पैर और दूसरे हिस्से तोड़ दिए। हालांकि, जब तक वह ज्यादा नुकसान पहुंचाता, दूसरे लोग आ गए और उसे रोक दिया गया।
वहीं इसके बाद हमलावर ने महाराजा रणजीत सिंह के खिलाफ नारे भी लगाए।

BEGLOBAL

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी एक शख्स ने मूर्ति पर हमला किया था। उसने मूर्ति का हाथ तोड़ दिया था। वह और नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। उसे भी लोगों ने पकड़ लिया था। इसके अलावा एक बार और भीड़ ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL