31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Monsoon Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की टिप्पणी पर मचा बवाल, सोनिया देश से मांगे माफी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने टिप्पणी की है, जिसके खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने लोकसभा में सोनिया गांधी से माफी की मांग की है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने इस पर कहा कि सोनिया गांधी, क्या आपने अधीर रंजन को द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने की मंजूरी दी है। सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को सोनिया जी ने मंजूरी दी है। आपको बता दें कि लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया था।

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन हैं। स्पीकर द्वारा निलंबन होने बावजूद भी विपक्षी सांसद सदन की कार्यवाही चलने नहीं दे रहे हैं। अब तक दोनों सदनों से 24 सांसदों को निलंबित किया गया हैं. अब सभी गांधी प्रतिमा के नीचे 50 घंटे के धरने पर बैठे हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस पर बयान दिया आया है कि अगर निलंबित विपक्षी सांसद माफी मांग लें और वो सदन में तख्तियां नहीं दिखाने का आश्वासन दें तो उनके निलंबन को वापस लिया जाएगा।

संसद में गांधी प्रतिमा के पास निलंबित सांसदों का 50 घंटे तक धरना चल रहा है। हालांकि ये धरना शिफ्ट वाइज चल रहा है, इस दौरान कुछ सांसद बिस्तर पर आराम कर रहे है।

BEGLOBAL

वहीं इस पर टीएमसी सांसद मौसम नूर का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि माफी मांगने का सवाल नहीं उठता है। हम संसद में महंगाई पर चर्चा करना चाहते हैं कि लेकिन हमें निलंबित कर दिया गया।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार और संसदीय कार्य मंत्री से गुजरात के लोगों से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा- भाजपा, गुजरात में 27 साल से राज कर रही है, वहां कई लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो हुई है, इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

ये भी पढ़े – क्या आप जानते हैं भारत की तरफ से Olympic के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला शाइनी अब्राहम के बारे में ? आइए…

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL