18.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

OTT पर जल्द Debu करने वाली हैं Kajol, आइए यहां देखें

इन दिनों OTT का चलन बहुत ज्यादा है। सभी फिल्मे OTT पर जरूर आती हैं और वेबसीरिज तो केल OTT पर ही आती हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस Kajol भी डेब्यू करने वाली हैं। काजोल अपने फैंस के लिए एक बार फिर गुड न्यूज लेकर आई हैं। वो जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं।

आपको बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जसमें काजोल नज़र आ रही हैं। शो से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने उनकी वीडियो शेयर करके कैप्शन में लिखा कि ‘कुछ कुछ हो रहा है, तुम नहीं समझोंगे। क्या आप लोग बता सकते हैं हम क्या लेकर आ रहे हैं?’

BEGLOBAL

वीडियो में काजोल कहती सुनाई दे रही हैं कि ‘मैं आ रही हूं जल्द ही अपना नया शो लेकर सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।’ काजोल की इस वीडियो को देख फैंस में उत्साह बढ़ गया है। शो का नाम क्या होगा और यह कब से आना शुरू होगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है

इसके अलावा काजोल जल्द ही नेटफ्लिक्स पर भी नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि काजोल को लस्ट स्टोरीज वेब सीरीज के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। लस्ट स्टोरीज सीरीज का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था जिसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, नील भूपलम, मनीषा कोइराला, संजय कपूर, जयदीप अहलावत, नेहा धूपिया, विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और आकाश ठोसर नजर आए थे। काजोल के डेब्यू से लोग बहुत बेसब्री से शो की इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – Lust Stories 2: लस्ट स्टोरीज के दूसरे सीजन में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर! हाल ही में मेकर्स ने एक्ट्रेस को किया अप्रोच

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL