21.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्क राशि का भाग्योदय, जानें इसके अक्षर से लेकर क्या खास बात होती है इस राशि वालों लोगों में और कुछ घरेलू उपाय!

कर्क राशि का भाग्योदय, जानें इसके अक्षर से लेकर क्या खास बात होती है इस राशि वालों लोगों में और कुछ घरेलू उपाय!

कर्क राशि का भाग्योदय – अक्सर हमारे मन में हमारी राशि को लेकर कई सवाल रहते हैं और हम उन्हें जानने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन समझने में विफल हो जातें हैं। ऐसे ही कर्क राशि के लोगों में ‌अपनी राशि को लेकर अपने करियर, शरीर‌ और अच्छे जीवन को लेकर खुद ही कई सवाल होते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कर्क राशि का भाग्योदय (Kark Rashi Ke Bhagyoday Upay ) और कर्क राशि वाले लोगों को कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपना भाग्य जान सकते हैं और आने वाले समय में इसे पहले से कई ज्यादा बेहतर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कर्क राशि से जुड़े कई विषयों पर बात करेंगे और भाग्योन्नति में तेज़ी लाने में काम आने वालें उपाय भी जानेंगे। साथ ही हम जानेंगे कि कर्क राशि वाले लोगों को किन चीजों का दान करने से क्या फायदा होता है और कर्क लग्न का भाग्योदय कब होता है।

BEGLOBAL

कर्क राशि का भाग्योदय

कर्क राशि जिसका स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। राशिचक्र में इसका स्थान चौथा है। इस राशि के जातक का मन चंचल होता है। इसलिए इनके कार्यों और विचारों में चंचलता पाई जाती है। ये अपने ऊपर आने वाले संघर्ष को टालने में सक्षम होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद है। हालांकि इनके जीवन में कई बार अनियमितताएं पाई जाती हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें कई बार कष्ट झेलना पड़ता है। व्यर्थ के कार्यों और बातों में आपको रुचि नहीं रहती है। इस राशि में गुरु श्रेष्ठ का होता है। संस्था या सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर रहती है। परंतु इनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहता है। बहरहाल जानते हैं, कर्क राशि के जातकों के लिए कौनसे उपाय हैं, जिन्हें करने से कामयाबी मिलती हैं।

कर्क राशि के भाग्योदय उपाय

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि किसी भी कार्य करने में कर्म प्रधान होता है लेकिन यदि हम ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हमारी कुंडली का नवां भाव भाग्य भाव भी कहा गया है इसलिए हम यह भी कह सकते हैं की हमारी जीवन में एक ताला होता है जो की एक कर्म की चाबी से खुलता है और दूसरी भाग्य की चाबी से। जिन भी जातक की कुंडली में यह दोनों चाबी बहुत मजबूत होती है वह अपने जीवन में और जातकों की तुलना में ज्यादा उन्नति करता है इसलिए हम आपको कर्क राशि के भाग्योदय उपाय बताने जा रहे है। जिन्हें आप अपने जीवन में नियमित रूप से करते हैं तो आपका जीवन में भाग्योन्नति बहुत तेज़ी से होने लगेगी। कर्क राशि के भाग्योदय उपाय कुछ इस प्रकार है-

  • भाग्योदय के लिए भगवान श्री विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
  • गाय माता को आलू में हल्दी का टीका लगा कर खिलाने से कर्क राशि के भाग्योदय उपाय होता है।
  • कर्क राशि के भाग्योदय उपाय करने के लिए केसर का तिलक लगाना चाहिए।
  • ब्राह्मणों को खाना खिलाये व उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • तर्जनी उंगली में पुखराज रत्न धारण करने से कर्क राशि के भाग्योदय उपाय होता है। (ज्योतिषी से सलाह ले कर)
  • कर्क राशि के भाग्योदय उपाय के लिए जातक को पीपल वृक्ष पर वृहस्पतिवार के दिन और अपने जन्म नक्षत्र वाले दिन पीले पुष्प अर्पण करने चाहिए।
  • जातक को पिसी हल्दी जल में मिलाकर वृहस्पतिवार और अपने जन्म नक्षत्र वाले दिन पीपल वृक्ष पर अर्पण करना चाहिए। ऐसा करने से कर्क राशि का भाग्योदय होता है।
  • कर्क राशि के भाग्योदय करने के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे इसी दिन थोड़ा सा मावा शक्कर मिलाकर डालना या कोई भी मिठाई पीपल पर अर्पित करें।
  • कर्क राशि वाले जातकों का चमकाने करने के लिए पीपल के पत्ते को स्नान के जल में डालकर उस जल से स्नान करें।
  • कर्क राशि वाले जातकों का भाग्योन्नति करने के लिए पीपल के नीचे बताये गये दिनों में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

कर्क राशि के भाग्योदय दान

कर्क राशि वाले अपना भाग्य चमकाने के लिए गुरुवार को चने की दाल, केले, पीले वस्त्र, पीले चावल, केशर, पुखराज, शहद, पीले फूल-फल, कांसी, खांड, पीतल का पत्र, १ जोड़ा जनेऊ, पिली मिठाईयां, हल्दी, कांसे के बर्तन, घोडा, घी, बेसन के लडू, कोई भी धर्म ग्रंथ, सोना व ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों का दान करें।

कर्क राशि के भाग्योदय मंत्र

कर्क राशि का भाग्योदय का मंत्र “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” व “ऊं गुं गुरुवाये नमः मंत्र का जप करने से कर्क राशि के भाग्योदय में वृद्धि होती हैं।

कर्क लग्न का भाग्योदय कब होता है?

भाग्योदय 16 वर्ष की आयु, 22 वर्ष की आयु, 28 वर्ष की आयु, 32 वर्ष की आयु, और 36 वर्ष की आयु में कर्क राशि के भाग्योदय होता है।

कर्क राशि में अक्षर

ज्योतिष में राशि चक्र की चौथी राशि कर्क है। इस राशि का चिह्न केकड़ा है। इस राशि का स्वामी चंद्र है। कर्क राशि के लोग कल्पनाशील होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो है, वे कर्क राशि के होते हैं।

कर्क राशि के लोगों से जुड़ी ये गुप्त बातें…

  • कर्क राशि के लोगों की कुंडली में शनि-बुध शुभ होते हैं तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।
  • अगर इनकी कुंडली में शनि-शुक्र शुभ हैं तो व्यक्ति को धन-संपत्ति मिलती है।
  • शुक्र की शुभ स्थिति की वजह से कर्क राशि के लोगों को सजना-संवरना अच्छा लगता है। शनि इन लोगों को आकर्षण देता है।
  • इस राशि के लोग अच्छे उपदेशक बन सकते हैं। बुध गणित की समझ और शनि लिखने का प्रभाव देते हैं।
  • ये लोग बुद्धिमान, जल मार्ग से यात्रा पसंद करने वाले, ज्योतिष में रुचि रखने वाले होते हैं।
  • कर्क राशि के लोग मातृभक्त होते हैं। ये लोग एकाग्र चित्त और धैर्यवान होते हैं।
  • इनकी कल्पनाशक्ति और स्मरण शक्ति बहुत तीव्र होती है।

ये भी पढ़े – लाल किताब के अनुसार: Chandrama ko majboot karne ke upay, इस मंत्र के जाप से मिलेगी सुख-समृद्धि!

ये भी पढ़े – मेष राशि का भाग्योदय: मेष राशि वालों का भाग्योदय कब होगा 2022, कैसा रहेगा परिवारिक जीवन, लव लाइफ, स्वास्थ व कारोबार

ये भीये भी पढ़े – वृश्चिक राशि का भाग्योदय, वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2022, करियर व विवाह योग

ये भी पढ़े – राहु को खुश करने का मंत्र | कुंडली में खराब चल रही राहू की दशा को ठीक करने के लिए अपनाएं ये उपाय

ये भी पढ़े – राहु को खुश करने का मंत्र | कुंडली में खराब चल रही राहू की दशा को ठीक करने के लिए अपनाएं ये उपाय

ये भी पढ़े – शुक्रवार को करें ये खास उपाय, माँ लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद और सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति ?

ये भी पढ़े – अगर पाना चाहते है माँ लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार को करें ये खास उपाय, जरूर मिलेंगे लाभ ?

ये भी पढ़े – अगर पाना चाहते है माँ लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार के यह उपाय कर सकते है आपकी मदद, जानिए कैसे ?

ये भी पढ़े – शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से माँ लक्ष्मी होती है प्रसन्न, घर होता है सुख-समृद्धि से संपन्न ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL