19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वास्तु शास्त्र: सुख-समृद्धि और धन के लिए घर में रखें लाफिंग बुद्धा, बनी रहेगी खुशहाली!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में व्यक्ति की परेशानियों और समस्याओं से जुड़े कई उपाय मौजूद हैं। वास्तुशास्त्र में दिशाओं का काफी महत्व बताया गया है। यदि वास्तु का ख्याल रखा जाए तो व्यक्ति के कार्य सफल होने लगते हैं। साथ ही घर में बरकत भी आती है। घर के निर्माण से लेकर उसे सजाने तक में वास्तु की दिशाओं को ख्याल रखा जाए तो व्यक्ति को सफलता हासिल होती है।

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति सम्पन्नता की प्रतीक मानी जाती है। समझा जाता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर में सफलता और सम्पन्नता आती है। वास्तव में हंसते हुए बुद्धा की यह मूर्ति अपने हास्य पूर्ण रूप से घर में खुशियों की वाइब्रेशन उत्पन्न करती है। मुस्कुराना संक्रामक है। हंसी भी लगभग संक्रामक है।

किसी भी हंसते हुए व्यक्ति को देखकर हमारे दांत मुंह से बाहर आने के लिए आतुर हो जाते हैं। लाफिंग बुद्धा भी ऐसा ही एक सुविचारित प्रतीक है। हंसती हुई मूर्ति को देखकर भी मनुष्य प्रसन्नचित हो जाता है। इसीलिए इसको घर के मुख्य द्वार के सामने लगाने का विधान किया गया है ताकि घर में हर व्यक्ति हंसते हुए घुसे, जिस घर के निवासी प्रसन्नचित रहते हैं वहां आर्थिक सम्पन्नता खुद ही खींची चली आती है।

BEGLOBAL
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL