31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फोर्ब्स ने दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट की जारी, लिस्ट में 6 भारतीय महिलाओं का नाम शामिल

सावित्री जिंदल, ओपी जिंदल ग्रुप चेयरपर्सन

ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। इस साल उनकी संपत्ति में और इजाफा हो गया, जिससे उनका पायदाव 10वें से 7वें नंबर पर आ गया। इस साल उनकी कुल संपत्ति 18 बिलियन डॉलर (लगभग ₹ 13.46 लाख करोड़) है।

विनोद राय गुप्ता, हैवेल्स इंडिया

BEGLOBAL

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला 76 वर्षीय विनोद राय गुप्ता हैं। विनोद राय गुप्ता फोर्ब्स की लिस्ट में 24वें स्थान पर विराजमान हैं। इस साल उनकी संपत्ति दोगुनी होकर 7.6 अरब डॉलर (करीब ₹ 5.68 लाख करोड़) हो गई है।

लीना तिवारी, फार्मा कंपनी USV इंडिया चेयरपर्सन

भारत की सबसे अमीर महिला में तीसरे स्थान पर हैं लीना तिवारी। पिछले साल से उनकी कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर से बढ़कर 4.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं। लीना तिवारी फोर्ब्स की लिस्ट में 43वें स्थान पर हैं।

दिव्या गोकुलनाथ, बायजूस को-फाउंडर

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार बायजूस की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। एक साल पहले उनकी नेट वर्थ 3.05 अरब डॉलर थी, और अब 2021 में 4.05 अरब डॉलर हो गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में दिल्या गोकुलनाथ ने 47वां स्थान प्राप्त किया है।

किरण मजूमदार शॉ, बायोकॉन फाउंडर

भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में किरण मजूमदार पांचवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.9 अरब डॉलर है। फोरब्स की लिस्ट में किरण मजूमदार शॉ को 53वां स्थान मिला है। साल 2020 में किरण के पास 4.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी।

मल्लिका श्रीनिवासन, TAFE चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर मल्लिका श्रीनिवासन भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं। मल्लिका की कुल संपत्ति 2.89 अरब डॉलर है। फोर्ब्स लिस्ट के 73वें स्थान पर मल्लिका श्रीनिवासन हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL